खबर संसार कालाढूंगी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आ चुके हैं ऐसे में कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोंकते नजर आ रहे हैं। अब कुछ ऐसा ही मामला नैनीताल जिले की kaladhungi विधानसभा सीट से नजर आ रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश तिवारी जो वर्तमान में मीडिया प्रभारी का कार्यभार देख रहे हैं। वह भी अब कालाढूंगी विस से चुनावी मैदान में ताल ठोंकते नजर आ रहे है। वह काफी लंबे समय से कालाढूंगी में राजनीतिक भूमिका मेें सक्रिय हैं। हल्द्वानी में प्रेस वार्ता के दौरान सुरेश तिवारी ने कहा कि पार्टी के अलग-अलग फोरम पर इस बार kaladhungi विधानसभा से मौका दिए जाने की मांग की है।
ये भी पढें- रेलवे ने जारी की यात्रियों के लिए नई guideline
सुरेश तिवारी कर रहे kaladhungi विस सीट से दावेदारी
बता दें कि सुरेश तिवारी पिछले 33 वर्षोें से लगातार कार्यकर्ता सहित कई पदों रह चुके हैं। उनका कहना है कि अगर पार्टी उनको kaladhungi विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारती है तो मैं पार्टी को निराश नहीं होने दूुंगा। इस बार उन्होंने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। अगर पार्टी मौका देती है तो वह इस बार वह 2022 कालाढूंगी विस से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में अब ये माना जा रहा है कि बंशीधर भगत का क्या होगा। जो वर्तमान में कालाढूंगी विधानसभा से विधायक हैं। वह भी कह चुके हैं कि मै भी kaladhungi से 2022 विस चुनाव लड़ूंगा। बता दें कि सुरेश तिवारी काफी लंबे समय से कालाढूंगी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं।


