नई दिल्ली, खबर संसार। 2022 में होने वाले विधानसभा (assembly elections of 2022) चुनाव नजदीक आ रहे है। ऐसे में सभी चुनावी पार्टीओं ने इस के लिए अपनी ताकत झोंक दी है।
ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की assembly elections of 2022 में अब की बार किस प्रदेश में किस की सरकार बनती है। तो वहीं, सी-वोटर के सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बन सकती है। इसके अलावा गोवा और उत्तरखंड में भी भाजपा को बहुमत मिल सकती है।
सर्वे में जनता का मूड जानने की कोशिश की गई है। सी वोटर सर्वे के मुताबिक इस सर्वे में 98 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। आइए सिलसिलेवार तरीके से नज़र डालते हैं कि सर्वे के मुताबिक किस राज्य में किसकी सरकार बन सकती है।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार
भापजा को पिछली बार यूपी में बीजेपी को एतिहासिक जीत मिली थी। बीजेपी ने रिकॉर्ड 312 सीटें जीती थी। इस बार भी सर्वे इस ओर इशारा कर रहा है कि यहां बीजेपी की सरकार बन सकती है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी के खाते में 241 से 249 सीटें जा सकती है। दूसरे नंबर पर सपा को दिखाया गया है।
इसे भी पढ़े-वर्चअल नम्बर से महिलाओं और टीचर का अश्लील वीडियो बना था IIT student
उन्हें 130-138 सीटें मिल सकती है। जबकि बीएसपी 15 से 19 के बीच और कांग्रेस 3 से 7 सीटों के बीच सिमट सकती है। तो वहीं, सर्वे में यह भी बताया गया कि उत्तराखंड में एक बार फिर से यहां बीजेपी की सरकार बन सकती है। उत्तराखंड में बीजेपी को 42 से 46 सीटें मिल सकती है। तो कांग्रेस को 21 से 25 सीटें, आम आदमी पार्टी को 4 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।
गोवा में बीजेपी की सरकार
गोवा में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बन सकती है। गोवा में बीजेपी को 24 से 28 सीटें मिल सकती है। जबकि, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 से 5 सीट, आम आदमी पार्टी को 3 से 7 और अन्य को 4 से 8 सीटें मिल सकती है।
पंजाब में बन सकती है आम आदमी की सरकार
पंजाब में तो अभी कांग्रेस की सरकार है। लेकिन घर में लड़ाई के चलते कांग्रेस को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। सर्वे के मुताबिक assembly elections of 2022 पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। आप को 49 से 55 सीटें, कांग्रेस को 30 से 47 सीटें, अकाली दल को 17 से 25 सीटें, बीजेपी को 0-1 सीट और अन्य को भी 0-1 सीट आ सकती है।
मणिपुर में बीजेपी बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी
सर्वे के मुताबिक मणिपुर assembly elections of 2022 में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। बीजेपी को 21 से 25 सीटें आ सकती है। लेकिन सरकार बनाने के लिए यहां खींचतान हो सकती है। सरकार बनाने के लिए यहां कम से कम 31 सीटों की जरूरत होगी। कांग्रेस को 18 से 22 सीटें, एनपीएफ को 4 से 8 सीटें और अन्य को 1 से 5 सीटें मिल सकती है।



