खबर संसार। पुलिस ने IIT के छात्र (IIT student) को गिरफ्तार किया है, जो IIT खड़गपुर से बीटेक कर रहा है। छात्र का नाम महावीर है। उसके ऊपर 50 से ज्यादा नाबालिग छात्राओं और शिक्षिकाओं को ऑनलाइन परेशान करने, उनकी फर्जी तस्वीरें और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप लगा है।
पुलिस ने बताया कि महावीर वर्चुअल नंबर से पीड़िता से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क करता और अपनी आवाज बदलने के लिए ऐप का इस्तेमाल भी करता था, ताकि कोई उसे पहचान ना पाए। (IIT student)
इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाता था
वह पीड़िताओं के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनता था और उन पर छात्राओं की छेड़छाड़ की गई तस्वीरों और वीडियोस को अपलोड कर देता। जब बुधवार को स्कूल प्रशासन ने साइबर स्टॉकिंग को लेकर पुलिस में शिकायत की तो उसका पर्दाफाश हो गया।
इतना ही नहीं उसने स्कूल की शिक्षिकाओं को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से फोन कर खूब परेशान किया। वह उन व्हाट्सएप ग्रुप का भी हिस्सा बन गया, जो ऑनलाइन क्लासेस के लिए होते थे।
इसे भी पढ़े-शिविर में आईं 104 समस्याएं, गरीबों को दिए दस-दस हजार के चेक
वह छात्राओं की मॉर्फ्ड न्यूड और सेमी न्यूड तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रहा था। पुलिस ने महावीर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसे पकड़ने में जिले की साइबर प्रकोष्ठ इकाई की भी मदद ली गई। (IIT student)
पुलिस ने छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों से भी पूछताछ की। छानबीन कर पुलिस ने महावीर का पता लगा लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। महावीर के फोन से पुलिस को अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी मिले हैं।


