श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कश्मीर में जैश कमांडर शमीम सोफी को ढेर कर दिया है।
जवाबी कार्रवाई में शुरू हुई मुठभेड़
पुलिस अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतीपुरा के त्राल इलाके में तिलवानी मोहल्ला वाग्गड़ में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सुरक्षा अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया और आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।
