खबर संसार केदारनाथ।आपदा को बनाया अवसर 100 से 200 की थाली के 500 से 600 वसूल रहे। जी आपदा को अवसर बना लिया होटल रेस्टोरेंट वालो ने! जी हा 3 दिन की आपदा में खाने की थाली का रेट 500 से 600 पहुंचा दिया गया। जबकि आम दिनों में 100 से 200 के बीच रहता था। पर्यटन मंत्री के कानो में जब ये बात पड़ी तो उन्होंने तुरंत डीएम को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया ऐसे होटल रेस्टोरेंट वालो के खिलाफ जो आपदा में अवसर तलाश रहे है।
आपदा को बनाया अवसर 100 से 200 की थाली के 500 से 600 वसूल रहे
बताते चले कि केदारनाथ धाम में खराब मौसम की वजह से फंसे हुए केदारनाथ के श्रद्धालुओं से खाने की थाली के नाम पर हो रही मनमानी वसूली पर पर्यटन मंत्री सख्त नाराज हो गए हैं। उन्होंने रुद्रप्रयाग के डीएम से बात करते हुए तत्काल ऐसे रेस्टोरेंट संचालकों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आपदा के मद्देनजर उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने लोगो से अपील की है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही सभी बाधित मार्गों को खोल दिया जाएगा।
मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रशासन ने चारधाम यात्रा रूट पर सभी धर्मशालाओं को खुलवाने के साथ-साथ यात्रियों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी कर दी है। उन्होंने आपदा प्रबंधन सचिव एसए मुरुगेशन से बातचीत कर सुंदरखाल, रामनगर में फंसे लोगों को तत्काल रेस्क्यू करने के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने के साथ साथ पूरी तरह से मुस्तैद रहने को भी कहा है। सतपाल महाराज ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है होटल संचालक खाने की मनमानी वसूली कर रहे है। केदारनाथ यात्रा पर गए जो यात्री यात्रा कर रहे हैं। वह 100 से 200 के बीच की थाली के 500 से 600 रुपये वसूले जा रहे है इस पर डीएम मनुज गोयल को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि इस तरह की लूट कतई बर्दाश्त नहीं होगी।



