खबर संसार, नई दिल्ली। china में कोरोना फिर बेकाबू, लोग घरों में कैद, कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में दो वर्षों से हाहाकार मचा रखा है। जिसके चलते लाखों लोगों की जान चली गई। अब ताजा मामला चीन से आ रह है। जहां प कोरोना ने फिर अपने पांव पसार दिये हैं। कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए कई जगह लाॅकडाउन लगया गया है। वहां के हालात बेकाबू बताए जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर लोग घरों में कैद हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कई पर्यटन स्थल बंद हो चुके हैं। कोरोना का जनक चीन को ही बताया जा रहा है।
ये भी पढें- रंग में भंग जन्मदिन पार्टी में सिलेंडर में आग मचा हड़कंप
china में स्कूल बंद, फ्लाइट्स रद्द
बात दें कि कोरोना ने एक बार फिर से चीन में पांव पसारने शुरू कर दिये हैं। कोविड के मामले वहां लगातार बढ़ रहे हैं। हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। वहां पर कई स्कूलों को बंद किया जा चुका है। सैकड़ों फ्लाइट्स को रद किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि china में अथॉरिटीज ने नई लहर के लिए पर्यटकों के एक ग्रुप को जिम्मेदार ठहराया है। बताते चलें कि चीन ने हमेशा कोविड-19 का सख्त से पालन किया है। और कई जगह लाॅकडाउन लगाने के बाद सख्ती से पालन भी करवाया गया था। कई देश लाॅकडाउन में ढील दे रहे थे, लेकिन चीन ने सख्त प्रतिबंध लगा रखा था।
कई जगह लगाया गया लाकडाउन
कोरोना महामारी को china में बड़े स्तर पर काबू करके रखा गया, लेकिन अब वहां लगातार 5वें दिन आए नए केस ने अथॉरिटीज को परेशान कर दिया है। ज्यादातर कोरोना के केस उत्तरी और उत्तरी-पश्चिमी राज्यों से आ रहे हैं। अब यहां पर सख्ती से प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है। यहां पर बड़े पैमाने पर टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है कई पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया है। सभी स्कूलों, पर्यटन स्थलों और मनोरंजन स्थलों को भी बंद कर दिया गया हैं। साथ ही हाउसिंग कंपाउंड्स पर भी लॉकडाउन लगा दिया गया है। कुछ क्षेत्रों जैसे लांझूहो में नागरिकों को जब तक जरूरी न हो तब तक घरों में रहने के निर्देश दिये गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में एयरपोर्ट्स पर सैकड़ों फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है।
