spot_img
spot_img
HomeInternationalयुवा शादी और बच्चे क्यों नहीं चाहते? सामने आई हैरान करने वाली...

युवा शादी और बच्चे क्यों नहीं चाहते? सामने आई हैरान करने वाली तस्वीर!

दक्षिण कोरिया में शादी और परिवार को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है। जनगणना 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, 30 से 39 साल की उम्र के आधे से अधिक लोग अविवाहित हैं। शादी की इच्छा रखने वालों की संख्या के बीच बच्चों को लेकर भी युवाओं की रुचि कम नजर आ रही है।

दक्षिण कोरिया में शादी और परिवार का बदलता ट्रेंड

दुनियाभर में दक्षिण कोरिया के ड्रामा, खानपान और लाइफस्टाइल का आकर्षण बढ़ा है। भारत में भी कोरियन कंटेंट और वहां के खानपान की लोकप्रियता बढ़ रही है। कई लोग दक्षिण कोरिया में पढ़ाई करने, रहने और अपना भविष्य बसाने का सपना देखते हैं। हालांकि, वहां के आंकड़े युवाओं की शादी और परिवार को लेकर बदलती सोच की ओर इशारा कर रहे हैं।

30 से 39 साल के आधे से ज्यादा लोग अविवाहित

जनगणना 2025 के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण कोरिया में 30 से 39 वर्ष की उम्र के 53.1 प्रतिशत लोग अविवाहित हैं। योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वर्ष 2020 में यह आंकड़ा 42.5 प्रतिशत था, जबकि 2000 में इसी आयु वर्ग के केवल 13.4 प्रतिशत लोग अविवाहित थे। करीब 25 वर्षों में यह बदलाव काफी बड़ा रहा है।

पुरुषों और महिलाओं में क्या है अंतर?

30 से 39 वर्ष के पुरुषों में 61.1 प्रतिशत अविवाहित हैं, जबकि महिलाओं में यह अनुपात 44.3 प्रतिशत है। हालांकि, शादी की इच्छा पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। 19 वर्ष और उससे अधिक उम्र के अविवाहितों में 57.8 प्रतिशत लोगों ने भविष्य में शादी करने की इच्छा या योजना जताई है। पुरुषों में यह आंकड़ा 60.4 प्रतिशत और महिलाओं में 54.4 प्रतिशत है।

बच्चों को लेकर भी कम दिलचस्पी

19 से 49 वर्ष के लोगों में केवल 35.4 प्रतिशत ने बच्चे पैदा करने की इच्छा जताई। पुरुषों में यह अनुपात 39.8 प्रतिशत और महिलाओं में 30.9 प्रतिशत रहा।

देश की 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र की करीब 4.45 करोड़ आबादी में 54.7 प्रतिशत विवाहित हैं, जबकि 31.3 प्रतिशत लोगों के पास जीवनसाथी नहीं है। ये आंकड़े दक्षिण कोरिया में शादी और परिवार को लेकर बदलती प्राथमिकताओं को दर्शाते हैं।


RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.