HomeNationalआतंकियों ने जारी किया खालिस्तान का Map, इन राज्यो को बताया अपना

आतंकियों ने जारी किया खालिस्तान का Map, इन राज्यो को बताया अपना

खबर संसार, पंजाब : आतंकियों ने जारी किया खालिस्तान का Map, इन राज्यो को बताया अपना, खालिस्तानी आतंकियों ने एक फिर आंदोलन तेज कर दिया है। वह एक फिर भारत को तोड़ने का ख्वाब देखने लगे हैं। जिसके चलते अब खलिस्तानी आतंकियों ने नया Map भी जारी कर दिया है। जिसमें उसने पंजाब सहित भारत के कई राज्य इस नक्शे में शामिल किये हैं। इस संगठन का नाम है। ”सिख फॉर जस्टिस”। हालांकि, इन आतंकी संगठनों का भारतीय सिखों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

ये भी पढें- करवा चौथ शुभ मुहूर्त इतने बजे, इसलिए और ऐसे मनाया जाता

Map दिखा ख्वाब देख रहे खालिस्तानी आतंकी

खालिस्तानी आतंकियों ने नया Map जारी कर दिखाया है कि पंजाब एक अलग देश बनेगा। जिसमें पंजाब सहित, उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा शामिल होंगे। बता दें कि ”सिख फॉर जस्टिस” एक यूएस-आधारित संगठन है जिसने इस नये Map को ट्विटर अकाउंट से जारी किया गया है। जो खालिस्तान के निर्माण के लिए पंजाब को भारत से अलग करने का समर्थन करता है। एक अलग सिख राज्य की मांग ब्रिटिश साम्राज्य के पतन के बाद शुरू हुई । आपको बता दें कि, इस संगठन का मुखिया पन्नू उन 9 लोगो में शामिल है, जिन्हें केन्द्र सरकार आतंकी घोषित कर रखा है।

1984 में भारत में हुए सिख विरोधी दंगे में शामिल लोगों के खिलाफ शांतिपूर्वक कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। सिख फॉर जस्टिस ने कांग्रेस पार्टी के कई प्रमुख नेताओं के खिलाफ अमेरिकी अदालतों में आपराधिक और मानवाधिकार मामले दर्ज किए हुए हैं। इस संगठन का दावा है कि, अमृतसर स्वर्ण मंदिर ऑपरेशन को लेकर भी ये कानूनी लड़ाई लड़ रहा है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.