HomeNationalsmart Fone के लिए 1.80 लाख रुपये में कर दिया पत्नी का...

smart Fone के लिए 1.80 लाख रुपये में कर दिया पत्नी का सौदा

खबर संसार, नई दिल्ली: हद हो गई, एक पति ने अपनी पत्नी का सौदा सिर्फ इस लिए कर दिया कि उसे स्मार्ट फोन चाहिए था। smart Fone की ऐसी लत लगी कि उसने सारी मार्यादाएं तोड़ते हुए अपनी पत्नी का सौदा राजस्थान के 55 वर्षीय अधेड़ युवक से 1.80 हजार रूपये में कर दिया। इतना ही नहीं युवक यहां तक कह दिया कि उसकी पत्नी किसी और यवुक के साथ भाग गई। युवक की शादी हुए सिर्फ दो माह ही हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन को तो सारा राज खुल गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढें- phone pe से मोबाइल रिचार्ज करना भी महंगा, इतना कटेगा शुल्क

परिवार की मर्जी से हुई थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के बोलांगीर का रहने वाला 17 साल का लड़का और 24 वर्षीय युवती सोशल मीडिया के जरिए दोनो एक दूसरे के संपर्क में आए थे। और फिर परिवार की मर्जी से दोनों ने शादी भी करा दी गई। शादी के चंद महीनों बाद पैसों की कमी होने लग गई तो वह उस युवती को रायपुर के एक गांव ले गया। जहां पर कुछ दिनों तक दंपत्ति ने ईट भट्टे पर काम भी किया।

smart Fone खरीद खूब पैसे खर्च किये

रायपुर जाकर नाबालिग ने पत्नी का सौदा राजस्थान के एक शख्स से 1.80 लाख रुपये में कर दिया। पैसे मिलने के बाद उसने सबसे पहले पैसों से एक महंगा smart Fone खरीदा और बाकी बचे हुए रुपयों को खर्च कर वो वापस ओडिशा लौट गया। जब घर पहुंचा तो घरवालों ने उससे पत्नी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वो किसी और आदमी के साथ भाग गई है। जिसके बाद लड़की के घर वालों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद ये मामला खुला।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.