HomePoliceअतिक्रमण पर सख्त हुई पुलिस, एरियावाइज टीम गठित हुए इतने के चालान

अतिक्रमण पर सख्त हुई पुलिस, एरियावाइज टीम गठित हुए इतने के चालान

खबर संसार हल्द्वानी। अतिक्रमण पर सख्त हुई पुलिस, एरियावाइज टीम गठित हुए इतने के चालान। जी हा आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत बाजार क्षेत्र में बढ़ती हुई भीड़ एवं अतिक्रमण के दृष्टिगत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस आज विशेष कार्य योजना तैयार की गई है।

जिसके तहत पुलिस टीमों का गठन कर अभियान चलाकर अतिक्रमण एवं ग्राहकों की सुरक्षा के दृष्टिगत बाजार वह मुख्य मार्ग में अतिक्रमण हटाओ अभियान एवं गस्त की कार्रवाई की जा रही है* जिस के क्रम में दो टीमों का गठन किया गया था

*टीम प्रथम* – 1-उपनिरीक्षक संजय बृजवाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव 2- उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी राजपुरा 3- उप निरीक्षक दिनेश जोशी चौकी प्रभारी मंडी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा रोडवेज मुख्य मार्ग से होते हुए वर्कशाप लाइन, तिकोनिया, भोटिया पड़ाव से नैनीताल रोड, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक के पास से मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले फल ठेलीयों को हटाया गया इस दौरान यातायात बाधित करने वाले कुल 12 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर कुल 4000 रुपए जुर्माने की कार्रवाई की गई।

*टीम द्वितीय* – 1- उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव 2- उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौकी प्रभारी टीपी नगर 3- उपनिरीक्षक जोगा सिंह चौकी प्रभारी हीरानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नैनीताल मुख्य मार्ग से ओके होटल, कालाढूंगी चौराहा, सिंधी चौराहा एवं कालाढूंगी चौराहे से जेल रोड तिराहा, नवाबी रोड तिराहा, मुखानी चौराहे तक मुख्य मार्ग पर लगे फड़ एवं ठेलियों को हटाया गया व अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई इस दौरान यातायात नियमों व कोविड नियमों उल्लघंन करने वाले कुल 15 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर कुल 4500 रुपए जुर्माने की कार्रवाई की गई।पुलिस द्वारा उक्त विशेष अभियान दीपावली पर्व तक लगातार जारी रहेगा*

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.