*खबर संसार लालकुआ।ऑपरेशन क्रैकडाउन फरार अपराधियों की शामत जी हा हल्द्वानी लालकुआ सहित पूरे जिले में वारंटियों की धरपकड़ जारी है आज फौजदारी वाद संख्या 6081/2017, धारा 323, 504, 506 ,452 आई.पी.सी. में वर्ष 2017 से फरार अभियुक्त सनी वाल्मीकि पुत्र सुरेश बाल्मीकि, निवासी- वीआईपी गेट लालकुआं नैनीताल को आज सायंकालीन गिरफ्तार किया गया। इस काम को महिला उपनिरीक्षक रजनी आर्या, आरक्षी सुरेश प्रसाद एवं आरक्षी फकीर राम द्वारा अंजाम दिया गया।
बताते चले की नैनीताल पुलिस के ऑपरेशन क्रैकडाउन ने फरार अपराधियों की सामत निकाल रखी है जिसमे
लंबे समय से फरार कई वारंटी गिरफ्तार किए जा रहे है। इसी कड़ी में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा फौजदारी वाद संख्या 526/17, f.i.r. नंबर 191/17, धारा 327,504, 506 ,341 आई.पी.सी. में फरार 02 वारंटियो वसीम एवं सावेज, निवासी बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया गया।
इधर थानाध्यक्ष मुखानी के दिशा-निर्देशन में चौकी प्रभारी लामाचौड मुखानी उप निरीक्षक दीपक बिष्ट द्वारा धारा 60 आबकारी अधिनियम में जारी N.B.W.(गैर जमानती वारंट) में फरार चल रहे वारंटी अरुण आर्य, निवासी फतेहपुर थाना मुखानी नैनीताल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।



