खबर संसार लालकुआ। इस दीपावली लुत्फ ले सकते आंचल की बाल मिठाई और चाकलेट का! जी हा हर साल की तरह इस साल भी नैनीताल दुग्ध संघ की ओर से आंचल ब्रांड की चॉकलेट और बाल मिठाई बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।
इस दीपावली लुत्फ ले सकते आंचल की बाल मिठाई और चाकलेट का!
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने खबर संसार को बताया कि संघ की ओर से दीपावली में उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए आंचल बाल मिठाई और चाकलेट तैयार की जा रही है।
श्री बोरा ने बताया कि पिछले साल चार हजार किलो बाल मिठाई और चाकलेट बेची गई थी। इस साल भी कुशल कारीगरों से बाल मिठाई और चॉकलेट बनवाई जा रही है। इस बार आकर्षक पैक में छह हजार किग्रा बिक्री का लक्ष्य रखा गया है और मांग के अनुसार बाजार में भेजनी शुरू कर दी है, जिसे उपभोक्ताओं की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। सामान्य प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आंचल की गुणवत्ता पर विश्वास रखते हुए डिमांड बढ़ गई है। इसका सीधा अर्थ है की ग्राहक आंचल के उत्पादों को पसंद कर रहा है।
