खबर संसार, नई दिल्ली : टेनिस खिलाड़ी Leander Paes टीएमसी में शामिल, भारत के जाने माने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस गोवा में आज शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में लिएंडर पेस ने टीएमसी का दमान थाम लिया। बताते चलें कि गोवा में 2022 विधानसभा चुनाव होने को हैं, जिसके चलते ममता बनर्जी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में टीएमसी का ये एक बड़ा दांव माना जा रहा है। ममता बनर्जी ने कहा कि टेनिस स्टार Leander Paes उनके छोटे भाई जैसे हैं।
ये भी पढें- 05 November को प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ में, देंगे ये सौगात
इधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने Leander Paes की तारीफ करते हुए कहा कि वह मेरे छोटे भाई जैसे हैं। जिसके बाद टीएमसी ने ट्वीट कर कहा, हमें यह जानकारी देते हुए बेहद खुशी हो रही है कि लिएंडर पेस मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में आज हमसे जुड़े! हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि इस देश में हर एक व्यक्ति लोकतंत्र की सुबह को देखे जिसका हम 2014 से इंतजार कर रहे हैं!’ यहां बताते चलें कि लिएंडर पेस का जन्म 17 जून 1973 को कोलकाता में ही हुआ है।
Leander Paes को मिल चुके है ये खेल रत्न
Leander Paes ने 1996 के एटलांटा ओलंपिक में पुरुष एकल में कांस्य पदक जीता था। वह 7 बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले और एकमात्र भारतीय हैं। उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 1996-1997 में दिया गया और 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। 2014 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वह कई चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं।



