HomeUttarakhand05 November को प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ में, देंगे ये सौगात

05 November को प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ में, देंगे ये सौगात

खबर संसार, देहरादून: 05 November को प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ में, देंगे ये सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ यात्रा पर आ रहे हैं। बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना करने के बाद वह आदि शंकराचार्य समाधि का उद्घाटन कर उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री 05 Novembe को बाबा के दर्शन के बाद कई बुनियादी ढांचा, परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। 180 करोड़ साथ ही बुनियादी ढांचे के कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण भी करेंगे। बता दें कि 6 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

बता दें कि उत्तराखंड में पिछले दिनों आई भारी आपदा के चलते बारिश, बाढ़ और भूस्खलन हुआ था, जिससे कई इलाके प्रभावित हुए। स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कई बार बात कर चुके हैं। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था।

ये भी पढें- Dhanteras के दिन इन चीजों को जरूर लाएं घर, मिलेगी अपार सफलता

05 Novembe को दर्शन के बाद कई परियोजनाओं का करेगें शिलान्यास

05 Novembe को केदारनाथ दर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रशासनिक कार्यालय और अस्पताल, दो गेस्ट हाउस संगम घाट पुनर्विकास, प्राथमिक चिकित्सा और पर्यटक सुविधा केंद्र का शिलान्यास करेंगे। साथ ही पुलिस स्टेशन, कमान और कंट्रोल रूम, मंदाकिनी आस्थापथ, कतार प्रबंधन और वर्षा आश्रय तथा सरस्वती नागरिक सुविधा भवन सहित कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इनकी कुल लागत 180 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

बता दें कि इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। जिसके चलते प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के श्री केदारनाथ धाम दर्शन और भ्रमण कार्यक्रम को लेकर देवस्थानम बोर्ड तैयारियों में जुटा हुआ है। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आपको बता दें कि 6 नवंबर को केदारनाथ के कपाट बंद हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.