खबर संसार हल्द्वानी ।इन इन शहरों के बड़े बड़े 9 लोग लाखो रुपए के साथ जुआ खेलते दबोचे पुलिस ने! जी कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने 9 लोगो को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 लाख 91 हजार 6 सौ रूपये बरामद किये। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया क्योंकि सब के सब रसूखदार लोग थे। कोई पॉलिटिकल तो कोई बड़े बड़े व्यापारी! और पुलिस के बड़े बड़े अधिकारियों के पास फोन घनघनाने लगे।
इन शहरों के रसूखदार जुआरी पुलिस ने लाखो रुपए के साथ इस बार में दवोचे
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मुकदमा अपराध संख्या: 576/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम घटना स्थल मिलन बार मण्डी में ये 9 लोग जुआ खेलते पाए मिले और इनके पास से बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ विदित रहे की
आगामी धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत प्रीति प्रियदर्शनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गन्त चलाये जा रहे अभियान के तहत् डॉ0 जगदीश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक, शान्तुन पारसर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में सुश्री हर्षवर्द्धनी सुमन पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु व श्री अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा विगत रात्रि में मण्डी क्षेत्र में शान्ति / कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चैंकिग के दौरान मिलन बार से 09 व्यक्तियों को ताश के पत्तो के साथ हार जीत की बाजी लगाते हुये गिरफ्तार किया गया है । पुलिस द्वारा मौके पर जुये के फड से 09 लाख 91 हजार 6 सौ रूपये नकद धनराशि एवं 09 मोबाइल जिनकी कीमत 80 हजार से डेढ लाख तक की है बरामद किये गये हैं।
जो लोग गिरफ्तार हुए है उनमें निम्न नाम है
1- हरीश कुमार निवासी सिविल लाईन रूद्रपुर
2- चरन सिधंवानी निवासी एयरलाईन्स कलोनी रूद्रपुर
3- संजय कुमार निवासी फजरपुरा महरौला रूद्रपुर
4- महेन्द्र सिहं निवासी गोरा पडाव हल्द्वानी
5- महेश चन्द्र निवासी श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून
6- नवीन चन्द्र पंत निवासी तल्ली हल्द्वानी
7- अंकुर अग्रवाल निवासी बाजपुर ऊ0सि0नगर
8- नन्दन सिंह निवासी गोलापार काठगोदाम
9- संजय कुमार निवासी पिरूमदारा रामनगर
पुलिस टीम में ये प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्द्धनी सुमन , प्रशिक्षि पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत
,उ0नि0 दिनेश जोशी- चौकी प्रभारी मण्डी ,उ0नि0 दिलवर भण्डारी , इसरार अहमद , वीरेन्द्र चौहान , कुन्दन कठायत , इसरार नबी , अरूण राठौर ,कानि लक्ष्मण सिहं
सम्मिलित थे


