HomeCoronaअब tablet से होगा कोरोना का खात्मा, मिली मंजूरी

अब tablet से होगा कोरोना का खात्मा, मिली मंजूरी

खबर संसार, नई दिल्ली: अब tablet से होगा कोरोना का खात्मा, मिली मंजूरी, 2019 में चीन के वुहान से फैलने वाले कोरोना संक्रमण ने विश्व के कई देशों कहर बरपाया। इस संक्रमण के चलते विश्वभर के कई देशों में करोड़ों लोगों की मौत हो गई। लेकिन अब कोरोना सक्रमण एंटीवायरल tablet खाने के बाद समाप्त हो जाएगा। इसके लिए ब्रिटेन की कम्पनी ने इस्तेमाल की सर्शत मंजूरी भी दे दी है।

एंटीवायरल tablet के इस्तेमाल को मंजूरी

बता दें कि इन दिनों कोरोना पर काबू पाने के लिए भारत सहित कई देशों में वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। इस बीच एक राहत की खबर ब्रिटेन से आ रही है। हल्के से मध्यम लक्षण वाले कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए मर्क की एंटीवायरल tablet के इस्तेमाल को मंजूरी दी है। ब्रिटेन एक मात्र ऐसा देश है, जिसने इस गोली से इलाज को उपयुक्तम माना है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, ‘आज हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि ब्रिटेन अब दुनिया का पहला देश है जिसने एक एंटीवायरल tablet को मंजूरी दी है।

ये भी पढें- …तो अब Preeti Zinta बनेंगी ‘महारानी’

18 वर्ष से अधिक लोगों के लिए मिली मंजूरी

यहां बताते चलें कि अभी सिर्फ 18 वर्ष और इससे अधिक उम्र के कोरोना संक्रमित लोगों के लिए मंजूरी दी गई है। लेकिन अभी तक ये पूरी जानकारी नहीं मिली है कि ये गोली बाजार में कब तक उपलब्ध हो सकेगी। यहां बताते चलें कि औषधि निर्माता कंपनी मर्क ने इस दवा की गोली को बनाया है। इस दवा का नाम है ‘मोल्नुपिराविर’। इस दवा का इस्तेमाल हल्के कोराना संक्रमण मरीजों को दिन में दो बार लेनी पड़ेगी। इस दवा को खाने के बाद मरीज के स्वास्थ्य में तेज से सुधार होता है। यहां बताते चलें कि ब्रिटेन से मंजूरी मिलने के बाद अमेरिका, यूरोप सहित कई अन्य देश इस ‘मोल्नुपिराविर’ दवा को इस्तेमाल की मंजूरी दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.