प्रयागराज, खबर संसार। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भगवान श्रीराम (Shri Ram) को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जिस वजह से काफी हंगामा मच गया है। उनका कहना है कि भगवान राम का जन्म एक निषाद परिवार में हुआ था। संजय निषाद के इस बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से जवाब मांगा है।
Shri Ram को बताया श्रृंगी ऋषि का पुत्र
बता दें कि संजय निषाद चित्रकूट पहुंचे, जहां उनका जोर-शोर से स्वागत किया गया। संजय निषाद ने संगम नगरी प्रयागराज की धरती पर जो बयान दिया, उसको लेकर अब फजीहत हो गई है। उनका कहना है कि भगवान श्रीराम (Shri Ram) का जन्म निषाद परिवार में हुआ था और वह राजा दशरथ के पुत्र नहीं थे, बल्कि पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराने वाले श्रृंगी ऋषि के बेटे थे।
उन्होंने यह भी कहा कि उनके समुदाय के लोग बीजेपी को तब तक वोट नहीं देंगे, जब तक कि निषाद समाज के लिए आरक्षण की मांग पूरी नहीं हो जाती। हाल ही में संजय निषाद की पार्टी ने बीजेपी से गठबंधन किया है। लेकिन अभी तक इस बात का फैसला नहीं हुआ कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
इसे भी पढ़े-राज्य स्थापना दिवस पर मिनी स्टेडियम में रोजगार मेले (fair) का होगा आयोजन
संजय निषाद के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत से जवाब मांगा है। ओवैसी ने कहा कि मोहन भागवत डीएनए विशेषज्ञ हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए। अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है और प्रचार करना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने कई छोटी पार्टियों से हाथ मिला लिया है। लेकिन इन पार्टियों के नेताओं के बयानों की वजह से पार्टी की मुश्किलें बढ़ रही हैं। (Shri Ram)



