HomeLocalबाल दिवस पर सारथी फाउंडेशन ने दिया बच्चो को साथ! कुछ इस...

बाल दिवस पर सारथी फाउंडेशन ने दिया बच्चो को साथ! कुछ इस अंदाज में!

बाल दिवस पर सारथी फाउंडेशन ने दिया बच्चो को साथ! कुछ इस अंदाज में! जी हा 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति अध्यक्षा सुमित्रा प्रसाद के नेतृत्व में नैनीताल रोड स्थित गरीब बस्ती में बच्चों के साथ बिस्कुट, नमकीन, चॉकलेट आदि देकर बाल दिवस को मनाया गया।

बाल दिवस पर सारथी फाउंडेशन ने दिया बच्चो को साथ! कुछ इस अंदाज में!

इस दौरान संस्था के सदस्यों ने सभी बच्चों से उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा की और कहा कि यदि कही भी पढ़ाई में कोई मदद की जरूरत पड़ेगी तो संस्था हर पल आप लोगों को सहयोग करेगी।इस दौरान संस्था की अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा प्रसाद ने बच्चों को उनसे उनकी कक्षा में रुचि के बारे में पूछा और उनकी सराहना करते हुए उनको शिक्षा से संबंधित पढ़ाया।
संस्था मैं शिक्षा विभाग से सेवानिवृत निदेशक और सारथी मैं शिक्षा विभाग संयोजक श्रीमती सुषमा सिंह जी ने बच्चों को शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और बाल दिवस क्यों मनाया जाता है इसे बताया।
संस्था के संयोजक नवीन पंत ने जब एक बच्ची से पूछा कि आप बड़े होकर क्या बनना चाहते हो तो तब उसने कहा कि भविष्य में वह पुलिस मैं जाकर देश सेवा करना चाहती है।आज के कार्यक्रम में संस्था के संयोजक नवीन पंत,समन्वयक ज्ञानेंद्र जोशी,सलाहकार जाकिर हुसैन,उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह सूरी,विभाग प्रमुख योगेश पांडे, बी डी शर्मा,प्रेमा जोशी,आनंद आर्य,हेमा शर्मा,चारुल, विवेक आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.