खबर संसार, नई दिल्ली: कब और किस समय कितना Water पीना, स्वास्थ्य कैसे पहुंचता है लाभ , यूं पानी पीना सेहत के लिए काफी लाभदायक है, लेकिन सही समय पर पानी पीना कई बीमारियों को दूर करता है। स्वास्थ्य लाभ के चलते चमत्कारिक फायदे भी मिलते हैं। सही ढंग पिया गया पानी हमारी पाचन शक्ति को मजबूत करता है और चेहरे पर चमक भी लाता है। तो आइए जानते हैं Water पीने का सही समय और कितना पानी पीना चाहिए।
Water पीने का सही वक्त
अगर कोई व्यक्ति सुबह उठकर सबसे पहले बिना ब्रश किये यदि कोई व्यक्ति हर रोज दो गिलास Water पीता है तो उसकी पाचन शक्ति हमेशा दुरूस्त रहती हैै। बीमारियां भी कम होती हैं। हमे हमेशा नहाने के बाद हमें एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए इससे रक्त रक्त.संचार व्यवस्थित रहता है। हर रोज सोने से पहले आधा गिलास पानी पीना जरूरी है। हार्ट अटैक की होने वाली संभावनाओं से बचाता है। इसके अलावा भी पानी पीने के कुछ नियम और फायदें जरूर जानिये
कब पानी पीना चाहिए
पानी पीने का सही समय खाने खाने के एक घंटे बाद सही समय है। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है। पाचन तंत्र के स्वस्थ होने पर पेट ठीक और कब्ज, गैस, अपच आदि समस्याएं खत्म हो जाती है। ध्यान रखें। भोजन से आधा घंटा पहले एक-दो गिलास पानी पी सकते हैं। खाना खाते समय बीच-बीच में एक-दो घूंट पानी पीना लाभदायक होता है। ऐसा करने पर खाना जल्दी पचता है। साथ ही, पाचन शक्ति भी बढ़ती है।
ये भी पढें- लालकुआ विधानसभा में हेमंत के दमदार दावे से उथल पुथल!
पानी पीने के फायदे
- अगर आप जरूरत के हिसाब से पानी नहीं पिएंगे तो आपके शरीर का तापमान घातक तरह से बढ़ सकता है। सही तरह से पानी न पीने से शरीर की काम करने की गति घट जाती है। थकान बढ़ती जाती है व मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है।
- भोजन को पचाने के लिए हमारा पेट एंजाइम का उत्पादन करता है। जो एसिडिक होते हैं। इसलिए जब तक ठीक मात्रा में पानी नहीं पिएंगे। तब तक आपका पेट ठीक नहीं रहेगा और पेट में एसिड बनता रहेगा।
- ज्यादा Water पीने से पथरी होने की संभावना न के बराबर होती है। ज्यादा पानी पीने से शरीर में हानिकारक तत्वों का निष्कासन पसीने और मूत्र के द्वारा हो जाता है।
- सोने से पहले 1 गिलास पानी पीने से आप हार्ट अटैक जैसी परेशानी से बच सकते हैं। नहाने के बाद 1 गिलास पानी पीने से कभी लो ब्लड प्रेशर की शिकायत नहीं होती।



