खबर संसार हल्द्वानी.
काया आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज मे बड़े धूम धाम से मनाया आयुर्वेद दिवस
अज दि २३ सितम्बर को काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में सप्ताह पर्यन्त चले आयुर्वेद दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों यथा चिकित्सा शिविर , जनजागरूकता रेली , निबन्ध प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता आदि विभिन्न कार्यक्रमों को करते हुए आज ११ वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का अंतिम बड़ा कार्यक्रम विद्यार्थीयों के क्विज कार्यस्क्रम के साथ संपन्न हुआ ।
मेडिकल कॉलेज के सभागार में आज प्रात ११ बजे डायरेक्टर योगिता पाल एव प्राचार्य प्रोफ़ डॉ विनय खुल्लर ने संयुक्त रूप से भगवान धन्वंतरि जी के चित्र पे डीप प्रज्वलन करके कार्यकृष्म का प्रारम्भ किया ।
प्राचार्य डॉ विनय खुल्लर ने अपने उदबोधन में आयुष मंत्रालय द्वारा निर्देशित थीम आयुर्वेद द्वारा स्वस्थ कल विषय पे कहा कि आज पूरा विश्व आयुर्वेद के सिद्धान्तों एव रोग से समूल निजात पाने एव जीवन शैली जन्य रोगों को आयुर्वेद में वर्णित सुंदर दिनचर्या, ऋतुचर्या रात्रिचर्या एव शास्त्रों में उपस्थित रोगों को ठीक करने की क्रियाओ को करके अपने स्वस्थ रख सकते हे ।
डायरेक्टर योगिता पाल ने सभी टीचर्स छात्रो को शुभक्ष्मणाए दी
एसोसिएट प्रोफ़ डॉ प्रयंका सिंह ने आयुष मंत्रालय द्वारा दी गए निर्देशों का विस्तृत वर्णन किया छात्रो की ४ टीमों में क्विज की प्रतियोगिता हुई उसमे ४ विभिन्न तरह के राउंड्स हुए इसमें चरक टीम प्रथम आयो क्विज कार्तक्रम डॉ करिश्मा जोशी , डॉ नेहा उपाध्याय, डॉ किरण बहुगुणा ने संपन्न कराया कार्यक्रम का समापन नोडल डॉ श्वेता पौल ने अपनी उद्बोधन से किया कार्यक्रम के जज डॉ महेन्द्र बोरा डॉ स्वप्निल एव डॉ प्रयंका थी ।कार्यक्रम में अंकिता जोशी डॉ स्वाति भट्ट डॉ गुंजन ओली डॉ महेन्द्र कार्की ,उपस्थित थे






