खबर संसार देहरादून उत्तराखंड में मुन्ना भाई MBBS मामला, 12 सीट रद्द जी हा उत्तराखंड में फर्जी प्रमाण-पत्रों के जरिये हथियाई गई एमबीबीएस की 12 और सीटों को आवंटन सोमवार को रद कर दिया। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि ने पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग में यह कार्रवाई की है।इससे पहले स्वतंत्रता सेनानी कोटे के तहत आवंटित तीन सीटें भी निरस्त की जा चुकी हैं।
विडिओ रिपोर्ट भी देखें
तीनों देहरादून के अभ्यर्थी थे। अब निरस्त की गई 12 सीटों पर दाखिला लेने वाले सभी अभ्यर्थी यूएसनगर के निवासी हैं। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि की वेबसाइट पर इनकी सूची भी जारी की गई है। आरोप है कि इन अभ्यर्थियों ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), (3 ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति और अनाथ श्रेणी में फर्जी प्रमाण-पत्रों के आधार पर विभिन्न जिलों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटें हथियाई थीं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल के अनुसार, पुलिस-प्रशासन ने जांच के बाद इसकी रिपोर्ट सौंपी है। दोषी अभ्यर्थियों पर आपराधिक मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं। इस प्रकरण में जिम्मेदार पटवारियों पर भी कार्रवाई की गई है। फर्जी तरीके से प्रमाण-पत्र बनवाने वाले इन अभ्यर्थियों को हल्द्वानी, श्रीनगर, हरिद्वार, अल्मोड़ा और दून मेडिकल कॉलेज में सीटें आवंटित हो गई थीं। निरस्त सीटों को आगे की काउंसलिंग के लिए रिक्त माना जाएगा





