HomeCrimesocial media पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका तो प्रेमी...

social media पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका तो प्रेमी ने किया ये काम

ग्वालियर, खबर संसार। सोशल मीडिया (social media) पर युवक से लड़की को दोस्ती भारी पड़ गई। बताया जा रहा है युवक ने शादी का वादा करने के बाद युवती को घर बुलाया और फिर उसे कोल्ड्रिंक पिलाकर बेहोश किया।

उसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। इस मामले में आरोपी युवक मुरैना का रहने वाला है और पीड़िता ग्वालियर की बताई जा रही है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद युवक अब शादी से भी इंकार कर रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

इस पूरे मामले में अब पुलिस में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। खबरों के अनुसार पीड़ित छात्रा रतलाम जिले की रहने वाली है। आज से कुछ महीने पहले सोशल मीडिया (social media) पर उसकी दोस्ती मुरैना जिले के कैलारस निवासी निखिल सोनी से हुई।

इसे भी पढ़े-रामलीला मैदान में शहीदों के परिजनों को सम्मान

वहीं इसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगी और प्यार हो गया। वहीं उसके बाद निखिल ने अपने परिवार से मिलने के लिए छात्रा को ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के न्यू कुशल नगर में बुलाया।

नशीला कोल ड्रिंक पिला किया दुष्कर्म

यहाँ जब छात्रा पहुंची तो निखिल के अलावा घर पर और कोई नहीं था। ऐसे में छात्रा ने निखिल से उसके परिवार के लोगों के बारे में पूछा तो निखिल ने कहा कि उसके परिजन घर के काम से बाजार गए हुए हैं और कुछ ही देर बाद आ जाएंगे। उसके बाद आरोपी ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक दी और जैसे ही छात्रा ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पी वह अचेत हो गई।

उसके बाद जब उसे होश आया तो पता चला कि उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया है। जब छात्रा ने इस बात का विरोध किया तो युवक ने शादी का वादा कर दिया, हालाँकि बाद में जब छात्रा ने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो युवक ने मना कर दिया। अब इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.