HomeUttarakhandउत्तराखंड SIR: फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 1.04 लाख नाम कटे… ऐसे चेक...

उत्तराखंड SIR: फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 1.04 लाख नाम कटे… ऐसे चेक करें अपना नाम

उत्तराखंड SIR: फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 1.04 लाख नाम कटे… ऐसे चेक करें अपना नाम खबर संसार देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया पूरी हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर 2026 को जारी कर दी गई है। फाइनल सूची के मुताबिक अब प्रदेश में कुल 71 लाख 58 हजार 949 मतदाता हैं।

 

SIR अभियान की शुरुआत 8 जून 2026 को हुई थी। उस समय प्रदेश में 79 लाख 60 हजार 762 मतदाता दर्ज थे। 14 जुलाई को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में यह संख्या घटकर 71 लाख 33 हजार 785 रह गई थी। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां मांगी गईं, जबकि 13 अगस्त से 28 सितंबर तक उनका निस्तारण किया गया। अब दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

 

1.29 लाख नए नाम जुड़े, 1.04 लाख हटे

 

अंतिम मतदाता सूची में 1 लाख 29 हजार 872 नए मतदाताओं को शामिल किया गया है, जबकि 1 लाख 4 हजार 708 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। प्रदेश में अब कुल 12,543 मतदेय स्थल हैं।

 

फाइनल सूची में 34 लाख 21 हजार 36 महिला, 37 लाख 37 हजार 701 पुरुष और 212 थर्ड जेंडर मतदाता ₹ शामिल हैं। वहीं 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 72 हजार 656 और 80 वर्ष से अधिक उम्र के 1 लाख 22 हजार 892 मतदाता सूची में दर्ज हैं।

 

ऐसे चेक करें अपना नाम

 

अगर आपने SIR के दौरान अपना गणना फॉर्म जमा किया था, तो अब अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम जरूर चेक कर लें। इसके लिए:

 

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voter.eci.gov.in पर जाएं।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर मतदाता सूची देखें।

 

अपने DIO/ERO कार्यालय से सूची की जानकारी लें।

 

अपने क्षेत्र के BLO से भी मतदाता सूची में नाम की पुष्टि कर सकते हैं।अगर किसी पात्र व्यक्ति का नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं हो पाया है, तो वह Form-6 के माध्यम से नए मतदाता के रूप में आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन ECI Net App के जरिए और ऑफलाइन आवेदन संबंधित BLO के माध्यम से किया जा सकता है।मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं – एक बार जरूर चेक करें..

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.