खबर-संसार हल्द्वानी: Chief Minister Dhami बोले – नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, विपक्ष के द्वारा प्रदेश में अवैध खनन के मुद्दा बनाने को लेकर जब मुख्यमंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह Dhami ने अवैध खनन पर विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि कहीं कोई अवैध खनन नहीं हो रहा है पूरे प्रदेश मंे सारे नियम और कायदे को कार्य किया जा रहा है। जो विपक्षा को पसंद नहीं आ रहा है।
ये भी पढें- अगले सप्ताह लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, 16-17 December को हड़ताल
यहां बता दें कि इससे पूर्व मदन कौशिक व बंशीधर भगत ने सभा को संबोधित करते हुए सभी से भाजपा को जिताने की अपील की। कहा कि प्रदेश में भाजपा ही विकास कर सकती है। ऊंचा पुल का रामलीला मैदान बहुत छोटा था, लिहाजा पैर रखने की जगह भी नहीं थी क्योंकि शासन -प्रशासन हर और मीडिया संबंधी और कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच पर आने को लेकर कई बार धक्का-मुक्की का सामना भी करना पड़ा।
24 तारीख को हल्द्वानी आ रहे प्रधानमंत्री : Dhami
Dhami ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी 24 तारीख को हल्द्वानी में आ रहे हैं वह हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। चालान निरस्त को लेकर जब मुख्यमंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पीआरओ द्वारा जारी किए गए पत्र के बाद उन्हें हटा दिया गया है। और शिकायत मिलते ही तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
विपक्ष कर रहा मौज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह Dhami ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक और जहां पूरा देश शहीद बिपिन रावत की शहादत मना रहा है तो विपक्ष मौज कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद बिपिन रावत की शहादत और उनके बारे में पुष्कर सिंह धामी ने कसीदे पढ़े कहा कि देश के आजाद होने के बाद 60 साल तक एक ही पार्टी का शासन था यूं कह सकते हैं कि एक ही परिवार का शासन था, उन्होंने लगातार समझौते पर समझौते किये।
