खबर संसार, नई दिल्ली: अगले सप्ताह लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, 16-17 December को हड़ताल, अगर आपको कोई बैंक संबंधी जरूरी काम है तो तुरंत निपटा लें, नही तो ये सारे काम आपके 4 दिन के लिए रूक जाएंगे। क्योंकि अगले सप्ताह 16-17 December को सरकारी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर भी रहेंगे। वहीं, 18 दिसंबर को शनिवार को मेघालय में यू सो सो थाम की बरसी के चलते स्थानीय अवकाश रहेगा व 19 दिसंबर रविवार को अवकाश रहेगा। इस वजह से बैंक ग्राहकों को 4 दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढें- अगर सूर्य है कमजोर, तो treacle चमकाएगा आपकी किस्मत
16-17 December को रहेगी हड़ताल
यहां आपको बताते चलें कि आपको बता दें कि भारत के सरकारी बैंक कर्मचारी 16-17 December को हड़ताल करेंगे, जिसके चलते इन दोनों दिन बैंकों में कामकाज बाधित रहेगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है। सरकार के प्राइवेटाइजेशन को लेकर चल रही तैयारियों का विरोध करने के लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने हड़ताल करने का ऐलान किया है। (UFBU) के तहत बैंकों की 9 यूनियन आती हैं।
ऑनलाइन बैंकिंग में परेशानी नहीं
बैंक ग्राहको के लिए ये राहत की खबर है कि अवकाश के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग प्रभावित नहीं होगी और इस तरह के ग्राहकों के काम काज पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। सभी बैंकों की डिजिटल सेवा पहले की तरह ही बहाल रहेगी।
किस-किस दिन रहेगा अवकाश
- 16 दिसंबर – बैंक हड़ताल
- 17 दिसंबर – बैंक हड़ताल
- 18 दिसंबर – यू सो सो थाम की डेथ एनिवर्सरी (शिलॉन्ग में बैंक बंद)
- 19 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)


