HomeNationalविदाई के बाद Dulhan को बीच रास्ते से ले उड़ा प्रेमी, देखता...

विदाई के बाद Dulhan को बीच रास्ते से ले उड़ा प्रेमी, देखता रह गया दूल्हा

खबर संसार, सतना: विदाई के बाद Dulhan को बीच रास्ते से ले उड़ा प्रेमी, देखता रह गया दूल्हा, हिन्दी फिल्मों की तरह अग्नि को साक्षी मानकर दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए, खुशी-खुशी शादी भी हुई। शादी के बाद विदा होकर ससुराल जा रही Dulhan को प्रेमी बीच रास्ते में कार रूकवाकर बाइक पर बैठाकर प्रेमी दुल्हन को ले उड़ा और दूल्हा हाथ मलता रह गया। सभी बाराती सख्ते में आ गए। मामला मध्य प्रदेश के अहिरगांव का है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

यह भी पढें- अलर्ट -अब bird flu का गहराया खतरा, मरने लगे पालतू पक्षी

बीच रास्ते से Dulhan का अपहरण

हिन्दू रीति रिवाज के साथ शुभ मुहूर्त में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार विवाह होने के बाद सुबह Dulhan की विधि-विधान से विदाई की गयी थी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां पर यह वारदात हुई। इसकी शिकायत दुल्हन के स्वजन ने की है। पुलिस अपहरणकर्ता और Dulhan की तलाश कर रही है। आरोपित युवक अशोक यादव लड़की के गांव का ही है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग है, वह नहीं चाहता था कि लड़की की शादी कहीं ओर हो, इसलिए उसने लड़की का अपहरण किया है।

युवती के स्वजनों ने शिकायत और कुछ फोन नम्बर पुलिस को दिए हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि यह अपहरण हैं या युवती खुद अपनी मर्जी से भागी, यह दोनों के मिलने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे अपहरण मान रही है। जिले के पतरौंधा गांव से कुशवाहा परिवार के यहां बारात आई थी। सभी रस्में हो चुकी थी और सुबह दूसरे दिन विदाई हुई थी। रास्ते में दुल्हन का अपहरण हो गया।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.