खबर संसार, मिर्जापुर: यूपी में इतने करोड़ से Gadkari ने किया चार राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण, 2022 आगामी विस चुनाव को देखते हुए में इन दिनों पूरे उत्तर प्रदेश में सियासी दौड़ चल रही है। जिसके चलते आज सोमवार 20 दिसंबर को भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन NH-7 के चैड़ीकरण का लोकार्पण मिर्जापुर में 3037 करोड़ की लागत से बने 146 किलोमीटर लंबे चार राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण करने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन Gadkari के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुचें। इस दौरान समारोह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभा को संबोधित किया।
ये भी पढें- 01 January से लागू होने जा रहा नया श्रम कानून!, मिलेंगी ये सुविधाएं
राष्ट्रीय राजमार्ग चैड़ीकरण की योजना
भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन एनएच 7 के चैड़ीकरण का लोकार्पण किया गया। ये राष्ट्रीय राजमार्ग 135 के डगमगपुर से लालगंज, लालगंज से हनुमाना तथा प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग,रामपुर से बैढ़न राष्ट्रीय राजमार्ग 135 सी तथा लालगंज अतरैला में टोल प्लाजा का लोकार्पण किया जाएगा। देश के विभिन्न भागों से प्रयाग-विंध्याचल-काशी आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को दो लेन सड़क मार्ग की ही सुविधा उपलब्ध थी। दोनों ही नेशनल हाईवे 76-E और NH-7 की हालत खस्ताहाल थी। इन मार्गों पर चलने वाले लोगों को काफी असुविधा होती थी, और समय भी ज्यादा लगता था । जिसको देखते हुए एनएचएआई की तरफ से इन दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग के चैड़ीकरण की योजना तैयार की गई।
