HomeCoronaउत्तर प्रदेश सहित इन राज्यों में कल से Night curfew, ये रहेगी...

उत्तर प्रदेश सहित इन राज्यों में कल से Night curfew, ये रहेगी पाबंदियां

खबर संसार, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सहित इन राज्यों में कल से Night curfew, ये रहेगी पाबंदियां, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यूपी की योगी सरकार कल शनिवार से नाइट कर्फ्यू लगाने जा रही है। ये Night curfew रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। क्योंकि अब तक उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के नये संक्रमण ओमिक्रोन के अब तक दो मरीज मिले हैं। यूपी सरकार ने शादी-विवाह जैसे सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिक से अधिक 200 लोगों के भागीदारी की अनुमति दी है। आयोजनकर्ता को इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को जरूर देनी होगी।

यूपी में क्या है कोरोना की स्थिति

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 49 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि के दौरान 12 लोगों ने कोविड-19 से जंग भी जीती है। फिलहाल प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड मामलों की संख्या 266 है। जबकि यहां अब तक 16 लाख से ज्यादा मरीज कोरोना को हरा चुके हैं। राज्य के 37 जिलों में एक भी कोविड का मरीज नहीं है।

ये भी पढे- राजधानी में ऐसे हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, वीडियो भी देखें

गुजरात-मध्यप्रदेश में भी Night curfew

आमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इससे पहले गुजरात के बाद मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चैहान सरकार ने Night curfew लगाने का फैसला किया था। इन राज्यों में भी रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। उधर कर्नाटक समेत कई राज्य किसमस और नए साल के मौके पर पाबंदी लगा रहे है।

इधर बताते चलें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोरोना वायरस के नए वेरिएट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग से उत्तरप्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव को टालने का अनुरोध किया है। कोरोना की तीसरी लहर से जनता को बचाने के लिए राजनीतिक पार्टियों की चुनावी रैलियों पर रोक भी लगाई जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.