खबर-संसार हल्द्वानी। रात्री ढाई बजे के बाद शहर के पूरे फ़ोर्स को ब्रीफ़ किया गया । ताकि शहर के अंदर कोई अप्रिय घटित न होने पाए।
रात्री ढाई बजे के बाद शहर के पूरे फ़ोर्स को ब्रीफ़
बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर शहर में खास चौकसी बरती जा रही है इसी क्रम में आजा एसपी सिटी हरवंश सिंह ने रात के 2:30 बजे सभी सिपाहियों और पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की ताकि कोई भी अप्रिय घटना शहर में ना हो ।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि फिलहाल रोज इस तरह की चेकिंग की जाएगी क्योंकि साल का अंत है लोग जश्न के लिए निकल पड़े हैं खास सतर्कता बरतना जरूरी है किसी के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ रहे हैं 30 तारीख को एमबीपीजी के मैदान में रैली है उनको भी ध्यान में रखते हुए खास सतर्कता रखी जा रही है



