पाकिस्तान, खबर संसार। पाकिस्तान में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है जी, हां ये हम नहीं ये पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान कह रही है। उन्होंने कहा की इमरान खान के शासन में पाकिस्तान कायरों, ठगों और लालची लोगों का देश बन गया है।
बताते चले की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने आरोप लगाया है कि वह जिस गाड़ी से यात्रा कर रही थीं, उस पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। उन पर गोलियां चला दीं। हमले को लेकर रेहम खान ने इमरान खान पर ही निशाना साधा है। उन्होंने कहा, इमरान खान के शासन में पाकिस्तान कायरों, ठगों और लालची लोगों का देश बन गया है।
इसे भी पढ़े-ओमिक्रॉन: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, पंजाब में स्कूल बंद, बिहार लग सकता है लॉकडाउन ?
ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने ट्वीट किया, मेरे भतीजे की शादी से वापस जाते समय मेरी कार पर गोली चला दी गई। मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने बंदूक की नोक पर गाड़ी को पकड़ लिया। मैंने अभी-अभी गाड़ी बदली थी। मेरे पीएस और ड्राइवर कार में थे। ये है इमरान खान का नया पाकिस्तान ? कायरों, ठगों और लालची लोगों के देश में आपका स्वागत है। हालांकि रेहम खान ने कहा कि इस घटना ने उन्हें नाराज और परेशान कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा की वह इन परिस्थितियों का सामना करेंगी।
रेहम खान रही हैं इमरान की आलोचक
ब्रिटिश-पाकिस्तानी मूल की पत्रकार और पूर्व टीवी एंकर रेहम खान की शादी 2014 से 30 अक्टूबर 2015 तक इमरान खान से हुई थी। 48 साल की रेहम अपने पूर्व पति की आलोचक के रूप में जानी जाती हैं और अक्सर उनकी आलोचना करती हैं। 2019 में पुलवामा हमले के बाद रेहम खान ने कहा था कि इमरान खान देश की सेना की कठपुतली है और विचारधारा और उदारवादी नीति से समझौता करके सत्ता में आए थे।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें






