HomeNationalसांड (bull) का इतना खौफ की पेड़ों के ऊपर चारपाई बांधकर दिन-रात...

सांड (bull) का इतना खौफ की पेड़ों के ऊपर चारपाई बांधकर दिन-रात गुजार रहे लोग?

अहमदाबाद, खबर संसार। सांड (bull) का इतना खौफ की पेड़ों के ऊपर चारपाई बांधकर दिन-रात गुजार रहे लोग? जी, हां आप ने सही पढ़ा यह मामला गुजरात के तडरा तालुका के डबका गांव का है।

दरअसल गुजरात के पडरा तालुका में डबका गांव पड़ता है। यहां पर तलिया भाथा में कई गांववाले इन दिनों पेड़ों पर रह रहे हैं। यहां उन्होंने पेड़ों पर अपनी चारपाई बांधकर बेड बना लिया है। इन गांववालों को इस तरह से रहने के लिए एक सांड ने मजबूर किया है।

इसे भी पढ़े-दिल्‍ली में वीकेंड कर्फ्यू के लिए ई-पास कैसे बनवाएं, जाने पूरा प्रोसेस

इस उग्र सांड (bull) का इलाके में आतंक है। लोग पेड़ों पर चढ़कर सांड की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। सांड के गुस्से से डरकर ग्रामीणों ने अपनी खाट पेड़ों पर बांध ली है। वे दिन में और रात को चैन से सोने के लिए इन्हें पेड़ों पर बंधी चारपाई का सहारा लेते हैं। कई बच्चे भी अपने पिता के साथ पेड़ों पर सोते नजर आते हैं।

पशुओं को चारा खिलाने नहीं जा पा रहे लोग

माही नदी के तट पर स्थित तलिया भाथा गांव है। सांड (bull) ने यहां के कई लोगों को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। यहां पर पशुओं के लिए अच्छा चारा होता है। पशुपालक अपने मवेशियों को घास के मैदान चराने के लिए यहां अस्थायी झोपड़ियां बनाते हैं लेकिन सांड ने उनका यहां रहना दूभर कर दिया है।

कई लोगों को किया घायल

अधिकारियों को सूचित करने वाले नितिन जाधव ने कहा कि पिछले 10 से 15 दिनों में सांड (bull) ने तीन से चार लोगों को मारा है। जाधव के मुताबिक, सांड, हालांकि, चुनिंदा लोगों पर हमला कर रहा है। जाधव ने कहा कि हो सकता है कि कुछ लोगों ने उसे नुकसान पहुंचाया हो, उससे वह गुस्से में है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.