खबर संसार नई दिल्ली। कोरोना की लहर बड़े बड़े नेताओं को भी नही बख्श रही! आज ही भाजपा केंद्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,बिहार सी एम नीतीश कुमार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्रीअजय भट्ट कोरोना संक्रमित बसब राज्य बोम्बई कर्नाटक सी एम, सांसद राज्यवर्धन राठौड कोरोना संक्रमित हो गए है।
सभी ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी
बताते चले कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने सोमवार को एक ट्वीट करके यह जानकारी दी. राजनाथ ने ट्वीट में लिखा, ‘मुझे आज कोरोना संक्रमित पाया गया है हालांकि लक्षण बेहह हल्के हैं. मैं इस समय होम क्वारंटाइन हूं. जो हाल ही में मुझसे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी भी टेस्ट कराने और खुद को आइसोलेट करने का आग्रह करता हूं. ।
गौरतलब है कि हाल में कई राजनेता कोविड पॉजिटिव हुए हैं, इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु से बीजेपी नेता खुशबू सुंदर, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला व दीपेंद्र हुड्डा शामिल हैं.
