HomeBusiness8700 रूपये सस्ता हुआ Gold (सोना), जल्दी करें खरीदारी, कहीं मौका छूट...

8700 रूपये सस्ता हुआ Gold (सोना), जल्दी करें खरीदारी, कहीं मौका छूट न जाए

नई दिल्ली, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा सोना (Gold) अपने ऑलटाइम हाई से करीब 8700 रुपये और चांदी 19500 रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा है। ऐसे में जब एकबार फिर शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने वाला है तो आप सस्ते में गहने खरीद सकते हैं।

इस कारोबारी हफ्ते पहले दिन सोमवार को सोने की कीमत में मामूली तेजी दर्ज की गई। सोमवार को सोना 44 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 47627 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 47583 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 360 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 60351 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। शुक्रवार को चांदी 59991 प्रति किलो के रेट पर बंद हुई थी।

इसे भी पढ़ेे- इस दिन अमेजन प्राइम पर हिंदी में होगी रिलीज अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह आज 24 कैरेट सोना (Gold) का ताजा भाव 47627 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 47436 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 43626 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 35720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 27862 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

इस तरह सोना (Gold) आज अपने ऑलटाइम हाई से करीब 8617 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 19529 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

आपको बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने (Gold) के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.