खबर संसार, नई दिल्ली : भारत बेचेगा supersonic ब्रह्मोस मिसाइल, 37.49 करोड़ डॉलर की डील, भारत ने चीन को झटका देते हुए फिलीपींस को दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक एंटी-शिप क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की खरीद को मंजूरी दे दी है। ये मिसाइल डील करीब 37.49 करोड़ डॉलर की होगी। इस संबंध में दोनों देशों के बीच जल्द ही एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। supersonic ब्रह्मोस मिसाइल के लिए यह पहला विदेशी ऑर्डर है। साथ ही वियतनाम व इंडोनेशिया ने भी भारत के साथ इस मिसाइल की डील जल्द ही कर सकते हैं। दिलचस्प बात ये है कि इन देशों ने भारत-रूस द्वारा संयुक्त रूप से बनाई गई ब्रह्मोस मिसाइल पर भरोसा जताया है।
ये भी पढें- चुनावी मौसम में पुलिस की बड़ी कार्यवाही,इतने लाख कीअवैध शराब
ब्रह्मोस को हर जगह से किया जा सकता है लांच
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिलीपींस ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड से अपनी नौसेना के लिए एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम अधिग्रहण के लिए मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव करीब 37.49 करोड़ अमेरिकी डॉलर का है। फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा विभाग द्वारा ब्रह्मोस के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। यह क्रूज मिसाइल आवाज की स्पीड से भी लगभग तीन गुना तेज स्पीड से उड़ान भरती है। इस सुsupersonic क्रूज मिसाइलों को पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों या जमीन से लॉन्च किया जा सकता है।
supersonic ब्रह्मोस मिसाइल से फिलीपींस सेना की बढ़ेगी ताकत
विशेषज्ञों का मानना है कि इस खरीद से फिलीपींस के भारत के रणनीतिक संबंधों के भी आगे बढ़ने की उम्मीद है। हॉन्ग कॉन्ग से प्रकाशित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि दुनिया की सबसे तेज supersonic मिसाइल खरीदने के फिलीपींस के फैसले से उसकी सेना की ताकत काफी बढ़ जाएगी। इस मिसाइल के जरिए फिलीपींस अपने तटीय इलाकों की रक्षा करने में सक्षम होगा। गौरतलब है कि दक्षिण चीन सागर में चीन के अधिकारों को लेकर फिलीपींस के साथ विवाद लंबे समय से चल रहा है।



