HomeNationalतो क्या के गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर बेटे Utpal आप...

तो क्या के गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर बेटे Utpal आप में होंगे शामिल!

खबर संसार, नई दिल्ली : तो क्या के गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर बेटे Utpal आप में होंगे शामिल!, गोव के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के साथ आप से 2022 विस चुनाव लड़ने का आफर दिया है। बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि utpal पर्रिकर को भाजपा द्वारा उनके पिता के निर्वाचन क्षेत्र पणजी से चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

ये भी पढें- अब Akhilesh यादव के मौसा भी भाजपा में शामिल, बताई ये वजह

utpal को लेकर केजरीवाल ने किया ट्वीट

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘गोवावासियों को बहुत दुख होता है कि बीजेपी ने पर्रिकर परिवार के साथ भी ‘यूज एंड थ्रो नीति’ अपनाई है। मैंने हमेशा मनोहर पर्रिकर जी का सम्मान किया है। आप के टिकट पर चुनाव में शामिल होने और लड़ने के लिए utpal जी का स्वागत है।’ बताते चलें कि मनोहर पर्रिकर का 2019 में निधन हो गया था। वहीं, आज गुरुवार को गोवा में रिपोटर्स से बात करते हुए utpal पर्रिकर ने कहा, ‘मैं जल्द ही अपना रुख स्पष्ट करूंगा।’ बीजेपी ने पणजी निर्वाचन क्षेत्र का टिकट विवादास्पद विधायक अतानासियो बाबुश मोनसेरेट को सौंपा है, जिन पर 2016 में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

भारतीय जनता पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 34 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश की कुल 40 सीटों में अब 6 उम्मीदवारों पर ही फैसला होना बाकी है। सबसे अहम बात यह है कि पार्टी ने पणजी सीट से आटांसियो मोंसेराते को ही टिकट दिया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.