HomePoliticalअब Akhilesh यादव के मौसा भी भाजपा में शामिल, बताई ये वजह

अब Akhilesh यादव के मौसा भी भाजपा में शामिल, बताई ये वजह

खबर संसार, लखनऊ: अब Akhilesh यादव के मौसा भी भाजपा में शामिल, बताई ये वजह , 2022 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर दलबदल की राजनीति जारी है। भाजपा से स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में जाने के बाद भाजपा ने भी चुनावी समीकरण साधते हुए समाजवादी पार्टी में सेंध लगाना शुरू कर दिया है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के समधी फिर उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव और अब मुलायम सिंह यादव के साढू बिधूना से सपा विधायक रहे प्रमोद गुप्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डा. प्रियंका मौर्या ने भी भाजपा की सदस्यता ली। प्रमोद गुप्ता ने Akhilesh यादव पर आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को कैद कर रखा है।

ये भी पढें- स्कूल में हेडमास्टर कर रहे थे शराब पार्टी, तीन teacher गिरफ्तार

Akhilesh यादव लगातार कर रहे घोर उपेक्षा

औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से 2012 में विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh यादव ने नेता जी को कैद कर रखा है। उनको किसी से मिलने नहीं दिया जाता है। किसी को भी उनसे बात करने की इजाजत नहीं है। अखिलेश यादव भी किसी की बात नहीं सुनते हैं। समाजवादी पार्टी में गैर समाजवादी पार्टी (सपा) के लोग आ गए हैं, सपा में समाजवादियों की घोर उपेक्षा की जा रही हैं। इस मुद्दे पर मेरी मुलायम सिंह यादव से बातचीत भी हुई है, लेकिन अखिलेश ने नेताजी की बात नहीं मानी और परिवार में मुलायम सिंह यादव व शिवपाल सिंह यादव का लगातार घोर अपमान हो रहा है। इस लिए वह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव के साढू प्रमोद गुप्ता

बता दें कि प्रमोद गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की बहन के पति हैं। इस तरह प्रमोद गुप्ता मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और Akhilesh यादव के मौसा हैं। प्रमोद गुप्ता से पहले मुलायम सिंह परिवार से उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। इससे पहले मुलायम सिंह के परिवार से उनके समधी भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.