HomePoliticalकहीं Kishore Upadhyay पर तो नहीं टिकी है भाजपा की नजर

कहीं Kishore Upadhyay पर तो नहीं टिकी है भाजपा की नजर

खबर संसार, देहरादून : कहीं Kishore Upadhyay पर तो नहीं टिकी है भाजपा की नजर, उत्तराखंड में 2022 विस का चुनावी बिगुल बज चुका है। अब तक भाजपा ने 70 सीटों में से 59 पर प्रत्याशियों के नाम भी घोषित कर दिये हैं, लेकिन 11 सीटों पर अभी भी मामला फंसा हुआ है। सबसे ज्यादा नजर टिहरी सीट पर है जहां पर भाजपा ने अभी तक अपना कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Kishore Upadhyay पर भाजपा की नजर तो नहीं है, बता दें कि भाजपा ने अभी तक इस सीट से किसी को नहीं उतारा है।

ये भी पढें- परिवारवाद व तुष्टिकरण की Politics खत्म करने को अखिलेश ने उठाया ये कदम

नाराज Kishore Upadhyay पर भाजपा की नजर

बता दें कि टिहरी सीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय दावा कर रहे हैं, लेकिन चर्चा है कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उनका टिकट यहां से काट सकते है। बताते चलें कि पिछले दिनों ही प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। जिस वजह से Kishore Upadhyay काफी नाराज चल रहे हैं। जिसके बाद किशोर उपाध्याय की भाजपा के बड़े नेताओं के साथ कई बैठकें भी हो चुकी हैं। फिलहाल अभी तक उनकी भाजपा के साथ डील नहीं हो सकी है। जबकि बीजेपी ने टिहरी सीट को छोड़कर इस बात को चर्चा का विषय बना दिया है. जबकि टिहरी सीट पर पार्टी के कई नेता दावा कर रहे थे।

बीजेपी कर रही  कांग्रेस की लिस्ट का कर रहे इंतजार

असल में किशोर उपाध्याय आज या कल जारी होने वाली कांग्रेस की प्रत्याशियों की लिस्ट पर नजर लगाए हुए हैं. अगर कांग्रेस उन्हें टिकट देती है तो वह पार्टी में बने रह सकते हैं। नहीं तो उनके पास बीजेपी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। क्योंकि पार्टी उन्हें सभी पदों से हटा चुकी है और चुनाव के दौरान उन्हें पार्टी अहमियत भी नहीं देगी। लिहाजा भाजपा भी Kishore Upadhyay के रूख का इंतजार कर रही है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.