HomeNationalअब सरकारी दफ्तरों में लगेंगी सिर्फ अंबेडकर व भगत सिंह की photos

अब सरकारी दफ्तरों में लगेंगी सिर्फ अंबेडकर व भगत सिंह की photos

खबर संसार, नई दिल्ली : अब सरकारी दफ्तरों में लगेंगी सिर्फ अंबेडकर व भगत सिंह की photos, दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आज मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में तिरंगा फहराया। उन्होंने दिल्लीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में राजनेताओं की photos नहीं, बल्कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व भगत सिंह की तस्वीरें दिखाई देंगी। अब राजधानी के दफ्तरों में नेताओं photos नहीं लगाई जाएंगी। उत्तरप्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में हो रहे विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल के इस ऐलान को चुनावी दांव माना जा रहा है।

ये भी पढें- राहत – 5 days बाद कोविड-19 के सबसे कम मामले

अंबेडकर व भगत सिंह की लगेंगी दफ्तरों में photos

अब संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा ”मैं ऐलान करता हूं कि दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की photos लगाई जाएंगी। हम नेताओं और मुख्यमंत्रियों की तस्वीरें नहीं लगाएंगे।” मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस के अपने संबोधन में घोषणा की। दिल्ली के CM ने अपने संबोधन में कहा कि देश में इस वक्त कोरोना की तीसरी लहर चल रही है, कोरोना के नियमों जितनी सख्ती से पालन होगा, पाबंदियां उतनी जल्दी हटा दी जाएंगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल की जमकर तरीफ करते हुए कहा कि एलजी साहेब बहुत अच्छे हैं। उन्हें आपके सेहत बेहइ चिंता है। यही वजह है कि उन्होंने अभी पाबंदियां हटाने से मना कर दिया है।

चार राज्यों में विस चुनाव लड़ रही है आप

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड में चुनाव लड़ रही है। पंजाब में पार्टी बेहतर स्थिति में है। यहां उसने भगवंत मान को सीएम फेस के रूप में प्रोजेक्ट किया है। इसके अलावा पार्टी ने उत्तराखंड में कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल और गोवा में अमित पालेकर को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.