spot_img
spot_img
HomeUttarakhandएम्बसैडरों, युवक-युवतियों, निर्वाचन से जुड़े विभागों के अफसरों को मतदाता शपथ दिलाई

एम्बसैडरों, युवक-युवतियों, निर्वाचन से जुड़े विभागों के अफसरों को मतदाता शपथ दिलाई

हल्द्वानी, खबर संसार। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के अवसर पर मण्डलायुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी स्थित शिविर कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों एंव सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कार्मिकों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र के इस महाउत्सव में सभी से बढ़ चढ़कर भागीदारी करने पर बल दिया। इसके अलावा एमबीपीजी कालेज के प्रागंण मे जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने उपस्थित कैम्पस एम्बसैडरों, प्रथम बार मतदाता बने युवक, युवतियों के अलावा निर्वाचन से जुड़े तमाम विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता शपथ ग्रहण करवाई।

इसे भी पढ़े-रिर्जव महिला पीठासीन व मतदान अधिकारी को पावर प्रोजेक्टर से द‍िया गया प्रशिक्षण 

मतदान में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाने की अपील की

इस दौरान उन्होंने सभी नागरिकों से मतदान में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाये जाने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है, उन्होंने बताया कि मतदान में भाग लेने हेतु सभी को जागरूक करने की आवश्यकता जताई। उन्होेने कहा कि आज भी शिक्षित समाज के लोगों द्वारा मतदान में प्रतिभाग नही किया जा रहा है।

उन्होंने स्वीप समन्वयक को अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने हेतु लोगों को जागरूक किये जाने पर बल दिया। उन्होंने इस अवसर पर नये मतदाताओं को निर्वाचन पहचान पत्र भी दिये जिनमें अभिषेक मनवाल, कविता आर्या शामिल रहें। इसके अतिरिक्त वोटर सम्मान हेतु बालिकाओं द्वारा मतदान हेतु जागरूक करने के लिए गीतों का गायन किया गया।

कुमाऊॅनी गीत ’’हिट हो दाज्यू’’ का विमोचन किया

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, स्वीप समन्वयक ने प्रदीप उपाध्याय द्वारा रचित मतदाता जागरूकता हेतु कुमाऊॅनी गीत ’’हिट हो दाज्यू’’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी नागरिकों से कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग भागीदारी कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपना रचनात्मक सहयोग दें।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्वीप समन्वयक द्वारा बताया गया कि आपका वोट करेगा सशक्त देश का निर्माण एंव मतदान का प्रयोग करें और देश निर्माण में अपना योगदान करें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अपर आयुक्त प्रकाश चन्द्र ने आयुक्त कार्यालय नैनीताल में अधिकारी व कर्मचारी को राष्ट्रीय मतदाता की शपथ दिलाई।

पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.