खबर संसार, नई दिल्ली : Cabbage खाने से ये बीमारियां रहेंगी हमेशा दूर, पत्ता गोभी में दूध के बराबर कैल्शियम पाया जाता है। जो आपकी हड्डियों को मजबूत करता है। पत्ता गोभी कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है। इसके लिए पत्ता गोभी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। Cabbage सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है तो आइए जानते हैं इसके बारे में-
ये भी पढें- कुत्ते-बिल्ली सहित इन animals को पालने पर अब भरना होगा जुर्माना!
Cabbage खाने से मिलते हैं ये फायदे
- Cabbage पेट की कई समस्याओं दूर करता है, साथ ही पाचन शक्ति को बढ़ाता है। पेट दर्द को दूर करता है, तो वहीं पेट के कीड़ों की समस्या भी ठीक करता है। इसमें मौजूद फाइबर की वजह से यह पाचन और कब्ज दूर करने में बहुत फायदा पहुंचाती है।
- पत्ता गोभी में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाई जाती है। इसलिए आंखों की रोशनी भी बढ़ाती है पत्ता गोभी।
- जिनका वनज ज्यादा है उनको अपने भोजन में Cabbage का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर वजन कंट्रोल करने में भी गुणकारी है। पत्ता गोभी से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती शरीर में फैट भी जमा नहीं होने देती। पत्ता गोभी को सूप, सब्जी, सलाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- पत्ता गोभी में प्रचुर मात्रा में आयरन और पोटेशियम भी पाया जाता है। और शरीर में खून की कमी को दूर करने के साथ ही खून साफ भी करता है। ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी परेशानियों में राहत देने में काफी मददगार है।
- मांसपेशियों का दर्द दूर भगाने में कारगर है पत्ता गोभी। इसमें लैक्टिक एसिड नामक तत्व पाया जाता है, जो अपने आप में एक नेचुरल पेनकिलर का काम करता है।
