HomeUttar Pradesh300 से ज्यादा सीटों लाएंगी भाजपा, सपा-आरएलडी का होगा सूपड़ा साफ: अमित...

300 से ज्यादा सीटों लाएंगी भाजपा, सपा-आरएलडी का होगा सूपड़ा साफ: अमित शाह

बरेली, खबर संसार। दूसरे चरण में पश्चिमी यूपी के पश्चिमी जिले और रोहिलखंड में चुनाव होने हैं। आज अमित शाह बरेली के भोजपुरा पहुंचे थे जहां उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने विपक्ष पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। अमित शाह ने दावा किया कि सपा-आरएलडी का सूपड़ा साफ हो रहा है।

300 से ज्‍यादा लायेगी भाजपा

300 से ज्यादा सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से माफियाओं को चुन-चुन कर साफ करने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। ये जो परिवर्तन आया है वो सपा-बसपा की सरकारें नहीं ला सकती हैं। इन जातिवादी पार्टियों की मजबूरी है, इन माफियाओं को संरक्षण देने की।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों के लिए ढेर सारी योजनाएं भेजी, और हमारे मुख्यमंत्री योगी जी ने उन योजनाओं को गरीब के घर तक बिना बिचौलिए के पहुंचाने का काम किया। भाजपा ने हर गरीब को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त कराने के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना कार्ड बनाया, जिससे हर गरीब परिवार अपना इलाज करवा सकता है।

इसे भी पढ़े-polling के दिन हर दो घंंटे पर पड़े वोटों की सूचना देना महत्‍वपूर्ण कार्य-डीएम

पूर्व सीएम पर बोला जमकर हमला

मैं पूछना चाहता हूं, अखिलेश बाबू, लेकिन आपके शासन में गरीबों को ये सुविधा क्यों नहीं मिली थी? शाह ने कहा कि अभी-अभी भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को मुफ्त में बिजली दी जाएगी। गरीब बच्चियां जो 12वीं से आगे पढ़ेंगी उन्हें स्कूटी देने का काम भाजपा सरकार करेगी।

अमित शाह ने कहा कि हमने तय किया है कि उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को हम दोगुना करेंगे। करीब 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश यहां लाएंगे। तीन अत्याधुनिक डाटा सेंटर यहां बनाएंगे। कानपुर में एक बड़ा लैदर पार्क बनाएंगे, जिससे अनुसूचित जाति के भाई-बहनों को रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि 2017 में जब मैं भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष था, तब यहां मैंने कहा था कि हम उत्तर प्रदेश से गुंडाराज को समाप्त कर देंगे। योगी आदित्यनाथ की सरकार 5 साल यहां चली है। यूपी में अब माफिया दिखाई नहीं पड़ते हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्‍लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.