HomeUttar Pradeshबिजली चोरी पकड़ने हेतु घर में छापा मारना पड़ा टीम को भारी,...

बिजली चोरी पकड़ने हेतु घर में छापा मारना पड़ा टीम को भारी, कुत्ते से कटवाया, बेलचे, लात घुसे से मारा

खबर संसार लखनऊ. बिजली चोरी पकड़ने हेतु घर में छापा मारना पड़ा टीम को भारी, कुत्ते से कटवाया, बेलचे, लात घुसे से मारा. जी हा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है जहाँ बिजली चोरी पकड़ने गई लेसा की टीमों पर बुधवार को जानलेवा हमले की दो घटनाएं सामने आई।सबसे भयावह घटना जानकीपुरम जोन के अंतर्गत नहर रोड इलाके में हुई। यहां बिजली चोरी की पुख्ता सूचना मिलने पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर (रेड) अशोक कुमार पर बेलचा से हमला किया गया।

साथ ही आरोपियों ने पालतू कुत्ते से कटवाया। इससे जूनियर इंजीनियर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। वहीं चौपटिया के तंबाकू मंडी में भी बिजली चोरी पकड़ने पर चेकिंग टीम को घेर लिया। उग्र भीड़ ने संविदाकर्मियों को लात-घुसों से मारा पीटा। बवाल बढ़ने पर कई कर्मचारी भाग गये।जानकीपुरम जोन के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर (रेड) अशोक कुमार, जूनियर इंजीनियर राधेश्याम यादव, संविदाकर्मी आयुष गौर, शिवम यादव, मनीष कुमार शर्मा के साथ बिजली चोरी की सूचना पर जानकीपुरम नहर रोड निवासी अजय दीक्षित के परिसर पर छापा मारा।

जैसे ही टीम ने मीटर की जांच शुरू की, आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि अजय दीक्षित और उसके साथियों ने टीम के साथ गाली-गलौज की, उसके बाद विवाद बड़ा तो एक ने बेलचा दें मारा जूनियर इंजीनियर के सर पर. इसके बाद अपने पालतू कुत्ते जर्मन शेफर्ड से कटवाया, फिलहल पुलिस मामले की जाँच कर रही

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.