HomeUttarakhandउत्तराखंड में इतनी तीव्रता के साथ लगे earthquake (भूकंप) के झटके

उत्तराखंड में इतनी तीव्रता के साथ लगे earthquake (भूकंप) के झटके

खबर संसार, देहरादून : उत्तराखंड में इतनी तीव्रता के साथ लगे earthquake (भूकंप) के झटके, राज्य में आज भूकंप के झटके महसूस किये गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई है। इससे पहले बीते वर्ष उत्तराखंड में पांच दिसंबर को भूकंप आया था। तब उत्तरकाशी और टिहरी जिले में देर रात earthquake का झटके महसूस किए गए थे। इस बार चमोली में एक बार फिर भूकंप के झटके दोपहर 2 बजकर 24 मिनट यह झटके महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर गहराई में था और भूकंप की तीव्रता। हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

ये भी पढें- इस ‘lady don’ ने दी गोरखपुर मठ व योगी को बम से उड़ाने की धमकी

पांच दिसंबर को भी उत्तराखंड में आया था earthquake

मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र चमोली में था। जहां एक बार फिर से earthquake के झटके महससू किये गये। इससे पहले विगत पांच दिसंबर को भी उत्तराखंड की धरती भूकंप के झटकों से डोली थी भूकंप की रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड राज्य बेहद संवेदनशील है। राज्य का अधिकतर क्षेत्र जोन चार और पांच में आता है। बता दें कि उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में अक्सर हल्के भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

पहाड़ों में भूकंप आना आम

भूकंप की बात करें तो वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय रीजन में इंडियन प्लेट 40 से 50 मिलीमीटर सालाना गति कर रही है और जब दो या दो से अधिक प्लेटें आपस में टकराती हैं या फिर प्लेटों के बीच घर्षण होता है तो उससे उस क्षेत्र में तनाव पैदा है। जिस वजह से भूकंप आता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.