HomeUttar Pradeshइस 'lady don' ने दी गोरखपुर मठ व योगी को बम से...

इस ‘lady don’ ने दी गोरखपुर मठ व योगी को बम से उड़ाने की धमकी

खबर संसार, लखनऊ : इस ‘lady don’ ने दी गोरखपुर मठ व योगी को बम से उड़ाने की धमकी, उत्तर प्रदेश में इन दिनों 2022 का चुनावी महादंगल चल रहा है। हर राजनीतिक दल एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे करते नजर आ रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी ‘lady don’ नाम के ट्विटर हैंडल से किए गए है।

ये भी पढें- क्रिकेटर Suresh Raina हैं इतने करोड़ संपत्ति के मालिक, जीते हैं आलीशान जिंदगी

‘lady don’ नाम के ट्विटर से दी गई धमकी

मिली जानकारी के अनुसार एक ‘lady don’ नाम के ट्विीटर से एक ट्वीट किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोे साथ ही गोरखपुर में बाबा गोरखनाथ मठ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। कहा गया कि मुख्यमंत्री को भी भीम सेना की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह मानव बम बनकर मारेंगी। राशिद ने बम लगा दिया है। साथ ही लखनऊ, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों समेत विधानसभा को उड़ाने के लिए बम लगाए गए हैं।

जब ये ट्वीट किए जा रहे थे उस समय मुख्यमंत्री गोरखपुर में ही थे। लिहाजा यहां की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद यहां मंदिर परिसर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला। हालांकि बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन टाडा ने कहा कि ट्वीट के बाद गोरखनाथ मंदिर और अन्य स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई विस्फोटक या डेटोनेटर नहीं मिला। एसएसपी ने कहा, ऐसा लगता है कि यह किसी तरह की शरारत है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.