चंडीगढ़, खबर संसार। सुशांत सिंह राजपूत की मौत में अब एक बार फिर एक नया किस्सा सामने आया है। महाराष्ट्र के बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनका मर्डर हुआ है। उनके इस बयान से एक बार फिर सुशांत की मौत के राज से पर्दा उठने लगा हैं।
सुशांत मर्डर मिस्ट्री में मंत्री ने कहा कि, “8 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन का पहले बलात्कार किया गया और फिर हत्या कर दी गई थी। दिशा पार्टी में जाने से मना कर रहीं थीं, लेकिन उन्हें जबरदस्ती पार्टी में बुलाया गया। फिर बलात्कार कर उनकी हत्या कर दी गई।”
इसे भी पढ़े-अंगूरी भाभी ने इस बेव सीरीज में दिखाया अपना सेक्सी अवतार
सुशांत की मौत पहले से ही थी प्लान!
बता दें की जिस बिल्डिंग में दिशा की हत्या की गई थी, वहां की 13 जून की सीसीटीवी फुटेज गायब हो गई थी, साथ ही बिल्डिंग में आने-जाने वाले लोगों की एंट्री दर्ज करने वाले रजिस्टर के भी पन्ने 8 जून के बाद से फटे हुए थे। जिससे कहीं न कहीं ये लगता है कि सुशांत की मौत पहले से ही प्लान की गई थी।
नारायण राणे ने कहा, “अभिनेता ये जान चुके थे कि उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की हत्या हुई है। वे इससे जुड़े कई खुलासे भी करने वाले थे। इसलिए उनकी हत्या कर दी गई। सुशांत के घर एक लाल बत्ती वाली गाड़ी आई थी। यह एक मंत्री की गाड़ी थी। उस गाड़ी से चार लोग निकले और उन्होंने सुशांत को पकड़कर मारा। आप खुद सोचिए, जब सुशांत की हत्या का पता चला तब किसी खास व्यक्ति से संबंधित एंबुलेंस को ही क्यों बुलाया गया था?”
सुशांत के दोस्त कैसे गायब !
नारायण राणे ने आगे कहा, “दिशा सालियान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई नहीं, लेकिन मुझे पता है कि जो डॉक्टर है, उसे हम जानते हैं, हमें सब जानकारी है। सुशांत सिंह राजपूत के यहां सावन नामक एक शख्स रहता था, वो अचानक गायब कैसे हुआ? उसका दोस्त रॉय अब नहीं मिल रहा, गायब है? ऐसे कैसे दिशा सालियान के इमारत का वॉचमैन गायब है। सोसाइटी के पन्ने गायब है। ऐसा कैसे?”
ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े
