खबर संसार, नई दिल्ली: 2 March को फैसला ! सौरव गांगुली रहेंगे बीसीसीआई अध्यक्ष ये हटेंगे पद से, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का कार्यकाल पूरा होने को है। सौरव गांगुली का शुमार भारत के सबसे सफल कप्तानों में किया जाता रहा है। अब देखना ये है कि 2 मार्च को होने वाली मीटिंग में क्या गांगुली अध्यक्ष रहेंगे या फिर बदलवा होगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को 2 march तक का इंतजार करना होगा। गांगुली ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट में शतक जड़कर अपने टेस्ट करियर जोरदार आगाज किया था।
ये भी पढें- गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप तो सॉरी पापा… लिखकर डॉक्टर ने लगा ली फांसी
राजीव शुक्ला व जय शाह के नाम पर 2 march को हो सकता है फैसला
बता दें कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह का इस वर्ष 2 मार्च को कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। अब देखना होगा कि बोर्ड का नया बॉस कौन होगा। इसका फैसला 2 march को होने वाली मीटिंग में होने जा रहा है। अगर बात करें कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बाद कौन उनकी जगह ले सकता है तो लाइन में अभी के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और जय शाह का नाम सबसे आगे चल रहा है। ये भी संभावना है कि गांगुली का कुछ महीने के लिए टाइम पीरियड को बड़ा दिया जाए। लेकिन ऐसा हो इसकी उम्मींद कम ही है। इस मीटिंग में इसके साथ कई सारे और जरुरी फैसले भी लिए जायंगे।
मीटिंग में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही कई प्लेयर्स के ग्रेड को लेकर भी बात होगी। उम्मींद है कि रहाणे और पुजारा का ग्रेड कम किया जा सकता है। अब ये तो 2 मार्च को पता चल ही जायगा कि सौरव गांगुली बीसीसीआई के बॉस बने रहते हैं या फिर नया चेहरा उनकी जगह ले जाएगा।


