खबर संसार, रोहतक। लोग प्यार में कर जाते है और ब्रेकअप होने कर क्या कर देते है, रोहतक पीजीआई के हॉस्टल में मंगलवार शाम को बीडीएस पासआउट डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। रूम नंबर 502 में शाम को उसका शव लटकता मिला।
मरने वाले का नाम देवेंद्र है और वह भिवानी चुंगी पर राजेंद्र कॉलोनी का रहने वाला था। वह एमडीएस के लिए तैयारी कर रहा था यहां लाइब्रेरी में आता था। मंगलवार को डॉक्टर अपने जूनियर के रूम पर गया और जान दे दी।
सूचना पर पुलिस पहुंची तो मौके से दो पेज का सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट के अनुसार यह पूरा मामला लव ट्रैंगल से जुड़ा हुआ है। देवेंद्र ने नोट में अपनी प्रेमिका और उसके प्रेमी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
इसे भी पढ़ें-अब उत्तराखंड में भी Metro चलाने की तैयारी, यहां बनेंगे स्टेशन
सुसाइड नोट के मजमून में लिखा है कि ब्रेकअप हो गया, अचानक इतना सब हो गया कि मैं बर्दाश्त नहीं कर पाया, अब हिम्मत नहीं, सॉरी पापा। पुलिस ने कहा कि सुसाइड नोट मिला है।
पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट सरोज दहिया ने साक्ष्य जुटाए। देवेंद्र के परिजनों को सूचना दी गई तो वे भी वहां पुहंच गए। देवेन्द्र के पिता बलजीत की शिकायत पर देर रात पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया, जिसमें लड़की व लड़के को आरोपित बनाया गया है। पिता के मुताबिक आरोपित मेरे लड़के को लगातार टॉर्चर कर रहे थे।
जूनियर के कमरे पर आया देवेंद्र
देवेंद्र का परिवार मूल रूप से रिटौली का रहने वाला है। फिलहाल उसका परिवार राजेंद्र कॉलोनी में रहता है। देवेंद्र ने 2015 में बीडीएस में दाखिला लिया था और 2020 में पास हो गया था। मंगलवार शाम देवेंद्र यूजी हॉस्टल में अपने जूनियर के कमरे पर आया, लेकिन यहां से तीनों छात्र परीक्षा देने गए हुए थे।
इस दौरान देवेंद्र ने कमरे परने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम करीब साढ़े पांच बजे कमरे में रहने वाला रविंद्र वहां आया तो देवेंद्र को लटकता देख उसके पैरों तले की जमीन निकल गई।
ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े


