HomeNationalBSNL का धांसू प्लान- 197 में 100 days तक वॉयस कालिंग फ्री,...

BSNL का धांसू प्लान- 197 में 100 days तक वॉयस कालिंग फ्री, 2 जीबी डाटा भी…

खबर संसार, नई दिल्ली: BSNL का धांसू प्लान- 197 में 100 days तक वॉयस कालिंग फ्री, 2 जीबी डाटा भी…, एक तरफ प्राइवेट टेलिकाॅक कंपनिया हर कुछ समय बाद अपनी कीमतों में लगातार इजाफा कर रही हैं,  तो वहीं दूसरी ओर भारतीय सरकारी टेलिकाॅम कंपनी BSNL प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देने के लिए नये सस्ते और किफायती प्लान लेकर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में लगी हुई है।

यहीं वजह है कि कई लोग अपना सिम BSNL में पोर्ट करवा रहे हैं। यह कंपनी का काफी किफायती प्लान है जिसमें 100 days तक वॉयस कालिंग फ्री होगी। ये प्लान्स मार्केट में मौजूद Airtel-Vi-Jio  के प्लान्स को कड़ी टक्कर देगा। अगर आप भी किफायती रिचार्ज प्लान्स चाहते हैं तो बीएसएनएल के 197 रुपये वाले प्लान को चुन सकते हैं। तो आइए जानते हैं BSNL के इस प्लान में क्या-क्या ऑफर किया जा रहा है।

ये भी पढें- कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के भतीजे Mubassar Azad भाजपा में शामिल

197 वाला प्लान 100 days वॉयस कॉलिंग फ्री

सरकारी टेलीकाॅम कंपनी BSNL की ओर से यह प्लान उन लोगों के लिए पेश किया गया है जो लोग डाटा का इस्तेमाल कम करते हैं। साथ ही यह रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए एक बेहतरीन प्लान होगा जो फोन पर कॉलिंग में ज्यादा एक्टिव रहते हैं। प्लान की खासियत है कि 197 रुपये के दाम पर 100 days तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की जा सकती है। इतना ही नहीं कंपनी 18 दिनों की वैधता के साथ आपको हर दिन 2GB डेटा भी देती है। डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 KBP दी जाती है। 100 SMS भी प्रतिदिन दिए जाते हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.