खबर संसार, नई दिल्ली: एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में Rs 105 का इजाफा, आज 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी होते ही सिलेंडर के रेट में इस बार गैस कंपनियों ने 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में Rs 105 का बड़ा इजाफा किया है। हो सकता है कि 7 मार्च को विस चुनाव के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो जाए। बता दें हर माह की पहली तारीख को गैस कंपनियां रेट में बदलाव करती हैं।
ये भी पढें- रूस ने किए परमाणु बम एक्टिव मोड में, 36देशों के लिए बंद किया एयर स्पेस
2,012 रुपये में मिलेगा कॉमर्शियल सिलेंडर
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने ने होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट चलाने वाले लोगों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट पर मिलने वाली खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। इससे पहले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,907 रुपये में मिल रहा था। अब यह 2,012 रुपये में मिलेगा। गैस के दामों में बढ़ोत्ती की वजह यूके्रन-रूस के बीच चल रहे युद्ध बताया जा रहा है।
यहां बता दें कि बीते 6 अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ है और न ही महंगा। लेकिन अब कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। हालांकि इस दौरान कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिला।
घरेलू सिलेंडर के दामों में भी हो सकता है इजाफा ?
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर नॉन-सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कई महीने से राहत है। कच्चे तेल के दाम 102 डॉलर प्रति बैरल पार होने के बावजूद छह अक्टूर 2021 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चुनाव बाद यानी 7 मार्च के बाद कभी भी गैस के दाम 100 से 200 रुपये प्रति सिलेंडर से अधिक बढ़ सकते हैं।


