खबर संसार, नई दिल्ली: महाशिवरात्रि विशेष – भगवान Shiv पर भूल से भी न चढ़ाएं चीजें, वर्ना…., आज महाशिवरात्रि है। ऐसे में शिव भक्तों के लिए आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि आज पूरे देश में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है आज ही के दिन भगवान Shiv और माता पार्वती का विवाह हुआ था ऐसा पुराणों में बताया जाता है। ऐसे में शिव भक्तों ने जप-तप और व्रत के माध्यम से औढरदानी भगवान शिव को मनाने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए भोलेनाथ के दरबार पहुंच रहे हैं। लेकिन, कुछ चीजें ऐसी हैं, जो कभी भी भगवान शिव या शिवलिंग पर नहीं चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से बाबा भोलेनाथ नाराज हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि भगवान शिव को कौन-सी चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए और क्यों?
ये भी पढें- बड़ी खबर- एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में Rs 105 का इजाफा
हल्दी व कुमकुम भगवान Shiv को न अर्पित करें
कहा जाता है कि बाबा भोलेनाथ औढरदानी हैं वैरागी हैं। वह सांसारिक सुखों से दूर रहते हैं। और उन्हें संत कहा जाता है। इसलिए भगवान Shiv को हल्दी व कुमकुम अर्पित नहीं करना चाहिए। सिर्फ बाबा को बिल्वपत्र, चंदन अर्पण कर सकते हैं। भक्त देवी पार्वती और भगवान गणेश की मूर्तियों के लिए कुमकुम और सिंदूर का उपयोग कर सकते हैं लेकिन इसे भगवान शिव पर चढ़ाने की मनाही है।
साबुत चावल अर्पित करें भगवान शिव को
शास्त्रों की बात करें तो भगवान शिव को अक्षत या साबुत चावल अर्पित करने चाहिए हैं। मगर, टूटे हुए चावल को अधूरा और अशुद्ध माना जाता है इसलिए शिवलिंग पर भी टूटे हुए चावल ना चढ़ाएं। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की साधना के लिए बहुत सारे मंत्र हैं, लेकिन उनका सबसे सरल पंचाक्षरी मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप आप आसानी से कर सकते हैं।
नारियल पानी है वर्जित
शिव का जलाभिषेक करने से उनका आर्शीवाद मिलता है लेकिन कभी भी नारियल पानी से उनका अभिषेक नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि नारियल को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए इसे कभी भी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाया जाता। शिव को लाल रंग के फूल ना चढ़ाएं। हो सके तो उन्हें नीले या पीले या सफेद रंग के फूल अर्पित करें।
शंख
भगवान शिव ने शंखचूड़ नामक राक्षस का वध किया था। माना जाता है कि शंख उसी राक्षस का प्रतीक माना जाता है इसलिए भगवान शिव की पूजा में इसका इस्तेमाल नहीं होता। बिल्वपत्र, धतूरा, भांग,कर्पूर, दूध, चावल, चंदन, भस्म, रुद्राक्ष भगवान भोलेनाथ को अतिप्रिय हैं।


